अमेरिका के चर्चित फाइनेंसर एपस्टीन की मौत का रहस्य गहराया! सेलमेट के हाथ लगा था सुसाइड नोट, आखिरी खत में छिपा था ये बड़ा राज
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2019 में जेल में मौत से पहले एपस्टीन ने एक नोट लिखा था। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 01 May 2026 04:31:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 May 2026 04:31:46 PM (IST)
एपस्टीन की मौत का रहस्य गहराया( फाइल फोटो)HighLights
- मौत से पहले लिखा था सीक्रेट नोट
- "अलविदा" लिखकर छोड़ा अहम संदेश
- 7 साल बाद सामने आई जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के चर्चित फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन की मौत को लेकर एक बार फिर नया खुलासा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2019 में जेल में मौत से पहले एपस्टीन ने एक नोट लिखा था, जिसे पिछले सात साल से सीलबंद रखकर गोपनीय रखा गया था।
किसे मिला था नोट
रिपोर्ट के अनुसार, यह नोट सबसे पहले उसके साथ जेल की कोठरी में रहने वाले निकोलस टार्टाग्लियोन को मिला था। वह एक पूर्व पुलिस अधिकारी है, जिसे हत्या और ड्रग्स से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। यह घटना जुलाई 2019 की है, जब एपस्टीन ने कथित तौर पर आत्महत्या की पहली कोशिश की थी और वह अपनी गर्दन पर कपड़ा लपेटे बेहोश मिला था।
बताया गया कि यह नोट एक ग्राफिक नॉवेल के अंदर छिपा हुआ था, जो पीले रंग के कागज पर लिखा गया था। इसमें एक लाइन लिखी थी- "अलविदा कहने का समय आ गया है।"
हमले या साजिश का आरोप न लगा दे
टार्टाग्लियोन ने यह नोट जेल प्रशासन को देने के बजाय अपने वकीलों को सौंप दिया। उनका कहना था कि उन्हें डर था कि कहीं एपस्टीन उन पर हमले या साजिश का आरोप न लगा दे। वकीलों ने नोट की प्रामाणिकता का दावा किया, हालांकि इसकी पुष्टि कैसे की गई, यह साफ नहीं है।
नोट को सीलबंद कर दिया था
मामले की सुनवाई कर रहे संघीय न्यायाधीश ने इस नोट को सीलबंद कर दिया था और अब तक न तो इसे सार्वजनिक किया गया है और न ही जांच एजेंसियों ने आधिकारिक तौर पर इसकी समीक्षा की है। अब टार्टाग्लियोन ने अदालत से इसे सार्वजनिक करने की मांग की है, यह कहते हुए कि यह नोट एपस्टीन की मानसिक स्थिति और उसके अंतिम दिनों को समझने में अहम कड़ी साबित हो सकता है।