• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

अमेरिका में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

हरियाणा का मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 02:56:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 03:06:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अमेरिका में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर,  लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में
  2. कैलिफोर्निया से पकड़ा गया गैंगस्टर
  3. लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी सहयोगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा का मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी होने के नाते वह कथित तौर पर अमेरिका से ही बिश्नोई गैंग को चला रहा था। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बॉक्सर ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी और इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां दी थीं। उस पर हत्या, धमकी देने और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं।


दिल्ली पुलिस की सूचना पर कैलिफोर्निया से पकड़ा गया

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल से मिली पक्की जानकारी के आधार पर उसे शुक्रवार रात कैलिफोर्निया से पकड़ा गया। कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस लगातार विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर नजर रख रही है और उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी इसी कड़ी में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद निशाने पर बॉलीवुड

फरवरी में रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकियां मिलीं। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बॉक्सर इस घटना के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकियां दे रहा था।

ऑडियो मैसेज में दी थी चेतावनी, पुलिस कर रही जांच

ऐसे ही एक ऑडियो मैसेज में खुद को अर्जू बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए बॉक्सर और शुभम लोणकर का नाम लिया। संदेश में कहा गया था कि शेट्टी को गिरोह के कामों में दखल न देने की चेतावनी कई बार दी जा चुकी थी और इस हमले को एक छोटा ट्रेलर बताया गया।

चेतावनी दी गई कि जो लोग इन धमकियों को नजरअंदाज करेंगे या गिरोह के दुश्मनों का साथ देंगे उन्हें और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पुलिस ने बताया कि वे इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की सच्चाई की जांच कर रहे हैं और फरवरी में हुए हमले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की कथित संलिप्तता की पड़ताल कर रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।