• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

शिकागो में भारतीय मूल के पति की खौफनाक करतूत, बेटी से मिलाने का झांसा देकर बुलाई पत्नी, चाकू से गोदकर की हत्या

अमेरिका के शिकागो से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 31 वर्षीय भारतीय मूल के अंकुर पटेल ने अपनी 32 साल की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 01:59:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 02:02:51 PM (IST)
शिकागो में भारतीय मूल के पति की खौफनाक करतूत, बेटी से मिलाने का झांसा देकर बुलाई पत्नी, चाकू से गोदकर की हत्या
शिकागो में भारतीय मूल के युवक ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या

HighLights

  1. शिकागो में भारतीय मूल के पति की दरिंदगी
  2. बेटी से मिलाने का झांसा देकर पत्नी को मारा
  3. पुलिस की ढिलाई और दोस्तों के जरिए खुला राज

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के शिकागो से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 31 वर्षीय भारतीय मूल के अंकुर पटेल ने अपनी 32 साल की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम सिर्फ इसलिए दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने उसके साथ दोबारा रहने से इनकार कर दिया था और अपने पूर्व सहकर्मी के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी।

जान से मारने की दी धमकी

जानकारी के अनुसार, दंपत्ति के बीच अनबन के चलते मई 2026 में महिला अपने पति को छोड़कर लुइसियाना चली गई थी और वहां किसी अन्य व्यक्ति को डेट करने लगी थी। हालांकि, अपनी बेटी को उसने अंकुर के पास ही छोड़ दिया था। परिवार के समझाने पर वह कुछ समय के लिए वापस जरूर आई, लेकिन फिर से अलग हो गई।


इसके बाद अंकुर उसे और उसके नए पार्टनर को लगातार जान से मारने की धमकियां देने लगा और महिला को उसकी बेटी से बात करने से भी रोक दिया। घटना से करीब 15 दिन पहले अंकुर शिकागो में अपने रिश्तेदारों के घर आ गया और महिला को खबर दिए बिना अपनी बेटी को भारत में अपने माता-पिता के पास भेज दिया।

बेटी से मिलाने के बहाने बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

अंकुर ने बेटी से मिलाने का बहाना बनाकर पत्नी को शिकागो बुलाया। महिला को यह नहीं मालूम था कि उसकी बेटी भारत भेजी जा चुकी है। वह अपने नए पार्टनर के साथ शिकागो पहुंची, जहां उसका पार्टनर अपार्टमेंट के बाहर गाड़ी में ही रुका रहा और वह अकेले अंकुर के घर गई।

जब महिला को पता चला कि बेटी घर पर नहीं है और उसने अंकुर के साथ रहने से साफ मना करते हुए अपने नए पार्टनर के पास लौटने की बात कही, तो अंकुर आपा खो बैठा। उसने रसोई से चाकू उठाकर महिला की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की ढिलाई और दोस्तों के जरिए खुला राज

काफी देर तक संदेशों का जवाब न मिलने पर बाहर गाड़ी में मौजूद पार्टनर ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन सही अपार्टमेंट नंबर न मिलने के कारण बिना जांच किए वापस लौट गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब अंकुर के दोस्त उससे मिलने अपार्टमेंट पहुंचे। उन्होंने देखा कि वॉशिंग मशीन के पास महिला का शव पड़ा था और अंकुर गायब था।

यह भी पढ़ें- भोपाल में हर तीसरा व्यक्ति कमर दर्द से परेशान… IT और सरकारी कर्मचारियों में सबसे अधिक मामला, जानें क्यों बढ़ रहा खतरा

भारत भागने से पहले ही पुलिस ने दबोचा

हत्या के बाद आरोपी अंकुर तुरंत ओहेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा ताकि भारत भाग सके, लेकिन टिकट काउंटर बंद होने के कारण वह निकल नहीं पाया। इसके बाद उसने होटल में रुककर अपने कपड़े बदले, खून से सने कपड़े फेंके और हत्या में इस्तेमाल हथियार को ठिकाने लगा दिया।

अगले दिन उसने भारत के लिए नई फ्लाइट का टिकट बुक किया, लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले अमेरिकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अंकुर ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि पत्नी द्वारा साथ रहने से मना करने पर उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।