भारत-US ट्रेड डील: किसे और कितना होगा फायदा? व्हाइट ने जारी की फैक्ट शीट
व्हाइट हाउस द्वारा जारी आधिकारिक फैक्ट शीट के अनुसार, इस समझौते ने अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए हैं। व्हाइट हाउस ने ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 05:32:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 05:32:55 PM (IST)
भारत-US ट्रेड डीलHighLights
- भारत-US ट्रेड डील से व्यापारिक बाधाएं होंगी पूरी तरह खत्म
- भारत अमेरिका से खरीदेगा 500 बिलियन डॉलर के जरूरी उत्पाद
- अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने का लिया फैसला
डिजिटल डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच संपन्न हुई हालिया ट्रेड डील को ट्रंप प्रशासन ने 'ऐतिहासिक' करार दिया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी आधिकारिक फैक्ट शीट के अनुसार, इस समझौते ने अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए हैं। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका, भारत पर लागू रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) को 25% से घटाकर 18% करने पर सहमत हो गया है।
प्रमुख शर्तें: भारत की ओर से क्या वादे किए गए?
व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप के दावों के अनुरूप भारत अमेरिका के खिलाफ कई टैरिफ और नॉन-टैरिफ बाधाओं को शून्य करने पर सहमत हुआ है। मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं...
- रूसी तेल पर रोक: भारत ने रूसी तेल की खरीद बंद करने का वादा किया है, जिसके बदले में अमेरिका भारतीय आयात पर लगे अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटाने पर राजी हुआ है।
- अमेरिकी उत्पादों की खरीद: भारत ने ऊर्जा (Energy), आईसीटी (ICT), कृषि और कोयला क्षेत्र में 500 बिलियन डॉलर से अधिक के अमेरिकी उत्पाद खरीदने का संकल्प लिया है।
- डिजिटल टैक्स की समाप्ति: भारत अपने डिजिटल सर्विस टैक्स को हटा देगा और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर कस्टम ड्यूटी न लगाने वाले नियमों पर बातचीत करेगा।
इन क्षेत्रों में घटेगा टैरिफ: खेती से लेकर टेक्नोलॉजी तक राहत
समझौते के तहत भारत कई अमेरिकी औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम या खत्म करेगा...
- कृषि उत्पाद: सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन (DDGs), लाल ज्वार, ट्री नट्स, ताजे व प्रोसेस्ड फल, दालें और सोयाबीन तेल।
- लाइफस्टाइल: अमेरिकी वाइन और स्पिरिट्स पर भी आयात शुल्क कम होगा।
- टेक्नोलॉजी: दोनों देश टेक्नोलॉजी उत्पादों के आपसी व्यापार को बढ़ाएंगे और तकनीकी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- आखिरकार झुक गया पाकिस्तान, T-20 World Cup में भारत के साथ मैच खेलने को हुआ तैयार