ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला, क्रू मेंबर्स की बाल-बाल बची जान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले एक व्यापारिक जहाज पर अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इ ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 03:29:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 03:29:14 PM (IST)
ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमलाHighLights
- ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला
- विदेश मंत्रालय ने सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बताया
- विदेश मंत्रालय ने इस हमले को 'अस्वीकार्य' बताया
डिजिटल डेस्क। ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले एक व्यापारिक जहाज पर अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बावजूद जहाज पर मौजूद सभी भारतीय क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारत सरकार ने इस बचाव अभियान में सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
विदेश मंत्रालय ने इस हमले को 'अस्वीकार्य' बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि निर्दोष नाविकों और व्यापारिक जहाजों को लगातार निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष अपनी बात दोहराई है कि समुद्री व्यापार की स्वतंत्रता और क्रू सदस्यों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता या रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनका स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी साझा की। हालांकि, जहाज पर हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन भारत इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।