• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को कोर्ट से झटका, यौन शोषण मामले में लगा 50 लाख डॉलर का भारी भरकम जुर्माना

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील खारिज होने के बाद उन्हें लेखिका और पूर्व पत्रकार ई. जीन कैरोल को 50 लाख डॉलर का भ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 01:18:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 01:18:22 PM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को कोर्ट से झटका, यौन शोषण मामले में लगा 50 लाख डॉलर का भारी भरकम जुर्माना
अमेरिकी कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. लेखिका ई. जीन कैरोल को देना होगा 48 करोड़ का हर्जाना
  2. कोर्ट ने डोनल्ड ट्रंप की अपील खारिज कर दी है
  3. कानूनी विकल्प समाप्त होने के बाद ट्रंप को करना होगा भुगतान

डिजिटल डेस्क, वशिंगटन। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील खारिज होने के बाद उन्हें लेखिका और पूर्व पत्रकार ई. जीन कैरोल को भारी-भरकम हर्जाना देने का आदेश जारी किया है। संघीय न्यायाधीश लुईस कपलान ने बुधवार को निर्देश दिया कि ट्रंप को अदालत में 50 लाख डॉलर (लगभग 48 करोड़ रुपये) की मूल राशि जमा करनी होगी। हालांकि, ब्याज जुड़ने के बाद अब लेखिका को मिलने वाली कुल राशि लगभग 58 लाख डॉलर हो जाएगी।

यह कदम तब उठाया गया जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मई 2023 के मूल अदालती फैसले के खिलाफ ट्रंप की अंतिम अपील पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया। उस मूल फैसले में जूरी ने ट्रंप को कैरोल के यौन उत्पीड़न के लिए 2 मिलियन डॉलर और उनके खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणियां करने के लिए 3 मिलियन डॉलर का हर्जाना देने का आदेश सुनाया था। सर्वोच्च न्यायालय के इस रुख के बाद निचली अदालत का यह निर्णय अब पूरी तरह अंतिम और बाध्यकारी हो गया है।


क्या है यह पूरा विवाद?

वर्तमान में 82 वर्ष की हो चुकीं पूर्व मैगजीन कॉलमिस्ट ई. जीन कैरोल ने आरोप लगाया था कि वर्ष 1996 में न्यूयॉर्क के एक नामी डिपार्टमेंटल स्टोर के चेंजिंग रूम में डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। जब कैरोल ने 2019 में अपनी एक किताब के माध्यम से इस घटना को सार्वजनिक किया, तो ट्रंप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कैरोल को "पागल" और पब्लिसिटी की भूखी बताते हुए दावा किया था कि यह पूरी कहानी मनगढ़ंत है।

यह भी पढ़ें- डोनल्ड ट्रंप ने नए 'एयरफोर्स वन' से पहली उड़ान भरकर सभी को चौंकाया, विमान की खूबियां देखकर रह जाएंगे दंग

इसके बाद मामला अदालत पहुंचा, जहां 2023 में न्यूयॉर्क की एक फेडरल जूरी ने ट्रंप को यौन शोषण और लेखिका की छवि धूमिल करने का दोषी करार दिया था। अब सभी कानूनी विकल्प समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को इस तय राशि का भुगतान ब्याज सहित करना होगा।