• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, पूर्व IPL चेयरमैन ने तस्वीरें साझा कर लिखा- यह मेरे लिए गर्व का पल

Lalit Modi British Citizenship: भारत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे और लंदन में रह रहे ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता मिलने की जानकारी दी है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 03:20:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 03:20:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, पूर्व IPL चेयरमैन ने तस्वीरें साझा कर लिखा- यह मेरे लिए गर्व का पल
भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता।

HighLights

  1. 16 साल से लंदन में रह रहे भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता
  2. वानुअतु से पासपोर्ट रद्द होने के बाद ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता
  3. ललित मोदी बने ब्रिटेन के नागरिक, किंग चार्ल्स के जन्मदिन पर दी ये जानकारी

डिजिटल डेस्क। भारत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे और लंदन में रह रहे ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता मिलने की जानकारी दी है। आईपीएल के संस्थापक कहे जाने वाले मोदी ने शनिवार, 14 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को औपचारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता मिल गई थी। उन्होंने ब्रिटेन को अपना घर बताया।

ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया खुलासा

मोदी के मुताबिक, 14 नवंबर को उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का मौका मिला। इसी मंच से उन्होंने अपने जीवन के एक खास और निजी पड़ाव की जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि यह उनके लिए गर्व का पल और नया अध्याय है। पोस्ट के साथ डाली गई तस्वीरें करीब दो महीने पुरानी हैं, यानी नागरिकता समारोह की हैं।


naidunia_image

"ब्रिटिश नागरिक होना सौभाग्य और जिम्मेदारी"

मोदी ने लिखा कि 15 सितंबर को परिवार और दोस्तों के बीच उन्होंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया और यह समारोह हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। उनके अनुसार यूनाइटेड किंगडम कई साल से उनका घर रहा है और वे वहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों का बहुत सम्मान करते हैं।

उन्होंने ब्रिटिश नागरिक बनने को सौभाग्य और बड़ी जिम्मेदारी बताया और कहा कि वे इसे गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन के भाव से अपनाते हैं। साथ ही उन्होंने उस देश में सकारात्मक योगदान देते रहने की इच्छा जताई। परिवार, दोस्तों और ऑक्सफोर्ड यूनियन का उन्होंने आभार भी जताया।

naidunia_image

किंग चार्ल्स के जन्मदिन पर किया एलान

तारीख चुनने की वजह बताते हुए मोदी ने लिखा कि 14 नवंबर किंग चार्ल्स तृतीय का जन्मदिन है और इस दिन खबर साझा करना इस पल को और खास बनाता है। उन्होंने पोस्ट का समापन "ईश्वर राजा की रक्षा करे" के साथ किया।

naidunia_image

भारतीय नागरिकता 2025 में खत्म

खबर के अनुसार मोदी की भारतीय नागरिकता 2025 की शुरुआत में समाप्त हो चुकी थी। मार्च 2025 में प्रशांत महासागर के देश वानुअतु ने उन्हें नागरिकता दी थी, लेकिन वहां के प्रधानमंत्री ने बाद में उनका पासपोर्ट रद्द करा दिया। प्रधानमंत्री का कहना था कि मोदी प्रत्यर्पण से बचने के लिए नागरिकता ले रहे थे।

2010 से लंदन में

आईपीएल में वित्तीय अनियमितता, मनी लॉन्ड्रिंग और बिड-रिगिंग जैसे आरोप लगने के बाद ललित मोदी 2010 में लंदन चले गए थे। वे तब से करीब 16 साल से वहीं रह रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।