समुद्र पर उड़ती 'विशाल पतंग' जैसा दिखता है चीन का यह मेगा प्रोजेक्ट, अब 2 सिर्फ 20 मिनट में तय होगा 2 घंटे का सफर
China News: इस विशाल कॉरिडोर में 6.8 किलोमीटर लंबी पानी के नीचे बनी सुरंग शामिल है। इसे बनाने में प्रीफैब्रिकेटेड सुरंग सेक्शन और एडवांस्ड वेंटिलेशन स ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 03:03:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 03:03:40 PM (IST)
28 किमी लंबा शेन्जेन-झोंगशान समुद्री कॉरिडोर खुलाHighLights
- चीन ने फिर मनवाया अपनी ताकत का लोहा
- 28 किमी लंबा शेन्जेन-झोंगशान समुद्री कॉरिडोर खुला
- 19 फुटबॉल मैदानों के बराबर है यह सुरंग
डिजिटल डेस्क। चीन ने एक बार फिर अपनी इंजीनियरिंग शक्ति का लोहा मनवाते हुए शेन्जेन-झोंगशान लिंक का अनावरण किया है। यह 28 किलोमीटर लंबा समुद्री कॉरिडोर न केवल आधुनिक तकनीक की बेजोड़ मिसाल है, बल्कि वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक नया मानक भी है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी उपलब्धि समय की बचत है।
इस लिंक के शुरू होने से शेन्जेन और झोंगशान शहरों के बीच 2 घंटे की यात्रा अब मात्र 20 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह सुगम कनेक्टिविटी चीन के 'ग्रेटर बे एरिया' के आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।
इंजीनियरिंग का अजूबा
इस विशाल कॉरिडोर में 6.8 किलोमीटर लंबी पानी के नीचे बनी सुरंग शामिल है। इसे बनाने में प्रीफैब्रिकेटेड सुरंग सेक्शन और एडवांस्ड वेंटिलेशन सिस्टम का उपयोग किया गया है। यह संरचना समुद्र के भीतर 137,000 वर्ग मीटर में फैली हुई है, जो लगभग 19 फुटबॉल मैदानों के बराबर है। ऊपर से देखने पर यह समुद्र के ऊपर उड़ती किसी विशाल पतंग या पक्षी की तरह दिखाई देता है।
सुरक्षा और इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी
तूफानों और समुद्री लहरों के थपेड़ों को सहने के लिए डिजाइन किए गए इस लिंक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिग डेटा का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। ट्रैफिक मैनेजमेंट को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ, समुद्र के नीचे बनी सुरंगों के निरीक्षण (Inspection) के लिए इंटेलिजेंट रोबोट्स तैनात किए गए हैं।