'मिल्क स्कैम' का आतंक... टेक्स्ट मैसेज के जरिए खाली हो रहे खाते; सरकार ने किया अलर्ट
कनाडाई लोगों को इन दिनों मोबाइल पर एक रहस्यमयी टेक्स्ट मैसेज मिल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वे 'मिल्क सेटलमेंट' (दूध उत्पादन से जुड़े किसी क ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 05:08:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 05:08:11 PM (IST)
'मिल्क स्कैम' का आतंकHighLights
- कनाडा में 'मिल्क सेटलमेंट' के नाम पर फर्जी टेक्स्ट मैसेज से हो रही ठगी
- मुआवजे का झांसा देकर लोगों से निजी और बैंक विवरण चुरा रहे हैं स्कैमर्स
- कैनेडियन एंटी-फ्रॉड सेंटर ने नागरिकों को अनजान लिंक से बचने की सलाह दी
डिजिटल डेस्क। कनाडाई लोगों को इन दिनों मोबाइल पर एक रहस्यमयी टेक्स्ट मैसेज मिल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वे 'मिल्क सेटलमेंट' (दूध उत्पादन से जुड़े किसी कानूनी समझौते) के तहत मुआवजा पाने के पात्र हैं। सीटीवी न्यूज के अनुसार, यह पूरी तरह से एक फर्जीवाड़ा है जिसका उद्देश्य लोगों की निजी और वित्तीय जानकारी चोरी करना है।
क्या है 'मिल्क स्कैम' और कैसे बुनते हैं जाल?
स्कैमर्स लोगों को एसएमएस (SMS) भेजकर यह विश्वास दिलाते हैं कि दूध की कीमतों या उत्पादन से जुड़े किसी 'कलेक्टिव क्लास एक्शन' (सामूहिक मुकदमे) का फैसला आया है, और उन्हें मुआवजे की राशि दी जानी है।
- फर्जी लिंक: मैसेज में एक लिंक दिया होता है, जिस पर क्लिक करते ही यूजर एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है।
- डेटा चोरी: मुआवजे के नाम पर वहां यूजर से बैंक विवरण, सोशल इंश्योरेंस नंबर (SIN) और अन्य संवेदनशील जानकारियां मांगी जाती हैं।
- असली मामला: ओंटारियो के निवासी डॉन स्टोनमैन ने जब इस मैसेज की पड़ताल की, तो उन्हें पता चला कि कनाडा में ऐसा कोई मुकदमा या सेटलमेंट अस्तित्व में ही नहीं है।
सरकार की चेतावनी और बढ़ता नुकसान
कनाडाई सरकार और 'कैनेडियन एंटी-फ्रॉड सेंटर' (CAFC) ने स्पष्ट किया है कि जालसाज अक्सर वैध समझौतों या सरकारी स्कीमों का नाम लेकर लोगों को झांसे में लेते हैं।
भारी वित्तीय हानि: रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 से अब तक कनाडा में धोखाधड़ी के कारण लोगों को $2.4 बिलियन (लगभग 15 हजार करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान हो चुका है।
अंडर-रिपोर्टिंग: प्रशासन के लिए चिंता की बात यह है कि धोखाधड़ी के शिकार हुए बहुत कम लोग ही पुलिस या एजेंसी के पास इसकी शिकायत दर्ज कराते हैं।
यह भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ी खबर... एमपी में 9 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, सीएम ने बदला शेड्यूल और दिए कड़े निर्देश