अमेरिका के ओक्लाहोमा में कुदरत का कहर, शिकागो शहर जितने बड़े इलाके में फैली आग, हजारों एकड़ जमीन जलकर राख
Oklahoma Fires: इस भयानक आग की शुरुआत बीवर काउंटी के रेंजर रोड से हुई थी, जो दक्षिणी कैंसस तक जा पहुंची। इस आपातकालीन स्थिति के कारण एंगलवुड और एशलैंड ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 02:36:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 02:43:38 PM (IST)
शिकागो शहर जितने बड़े इलाके में फैली आगHighLights
- ओक्लाहोमा के जंगलों में लगी भीषण आग
- शिकागो शहर जितने बड़े इलाके में फैली आग
- आग की वजह से कई लोगों को घर छोड़ना पड़ा
डिजिटल डेस्क। ओक्लाहोमा के जंगलों में लगी भीषण आग ने इस समय अमेरिका के एक बड़े हिस्से में तबाही मचा रखी है। यह आग इतनी भयावह है कि अमेरिकी मीडिया इसकी तुलना शिकागो जैसे विशाल शहर के क्षेत्रफल से कर रहा है। प्रकृति का यह रौद्र रूप तब और घातक हो गया, जब महज आठ घंटों के भीतर आग ने हजारों एकड़ समतल भूमि और रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों को घर छोड़ना पड़ा
ओक्लाहोमा फॉरेस्ट्री सर्विस के अनुसार, आग की शुरुआत बीवर काउंटी के रेंजर रोड से हुई थी। तेज हवाओं के कारण यह लगभग 60 मील तक फैलते हुए दक्षिणी कैंसस तक जा पहुंची। इस आपातकालीन स्थिति के कारण कैंसस के एंगलवुड और एशलैंड शहरों में हज़ारों लोगों को आनन-फानन में अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।
यूनिवर्सिटी तक को करना पड़ा खाली
ओक्लाहोमा का वुडवर्ड शहर, जिसकी आबादी करीब 12,000 है, इसके दक्षिण-पश्चिम हिस्से में भी स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि विश्वविद्यालय कैंपस तक को खाली कराना पड़ा। राहत की बात यह है कि बुधवार शाम तक फायर फाइटरों ने लगभग 15 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया था, जिससे वुडवर्ड में निकासी के आदेश हटा लिए गए।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला... बाजौर में सुरक्षा चौकी से टकराई बारूद से भरी गाड़ी, 11 जवानों की मौत, 12 आतंकी ढेर
हालांकि, हजारों एकड़ जमीन जलकर राख हो चुकी है और प्रशासन अभी भी पूरी मुस्तैदी के साथ आग बुझाने में जुटा है ताकि रिहायशी इलाकों को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।