• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

नेपाल में अचानक आए सैलाब में 291 विदेशी पर्यटक लापता, 105 भारतीय शामिल, हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार सुबह-सुबह अचानक आई बाढ़ ने पूरी तरह से तबाही ला दी है। नेपाल के रसुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 291...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 04:21:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 04:23:10 PM (IST)
नेपाल में अचानक आए सैलाब में 291 विदेशी पर्यटक लापता, 105 भारतीय शामिल, हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
अचानक आई बाढ़ से चारों ओर तबाही का मंजर

HighLights

  1. नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही
  2. 384 लोगों के लापता होने की खबर
  3. सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार सुबह-सुबह अचानक आई बाढ़ ने पूरी तरह से तबाही ला दी है। नेपाल के रसुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम से कम 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं।

इसके साथ ही नेपाल के भी 93 नागरिकों के लापता होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये बाढ़ तिब्बत की ओर से अचानक आई थी। इस तबाही के बाद नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।


भोटे कोशी नदी में आई बाढ़

नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि, बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे रसुवा की भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद, नेपाल टूरिज्म बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और पर्यटन से जुड़े लोग उन पर्यटकों और यात्रियों का पता लगाने और उनकी सुरक्षा की स्थिति जानने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रभावित इलाकों में थे या वहां से गुजर रहे थे।

384 यात्रियों के लापता होने की खबर

पर्यटन और यात्रा कंपनियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रभावित इलाकों से 384 यात्रियों के लापता होने की खबर है, जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इस जानकारी की पुष्टि और जांच-पड़ताल ट्रैवल एजेंसियों, गाइडों, स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में भारतवंशी पिया डांडिया ने रचा इतिहास... फ्लोरिडा से जीता डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव

हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर- 1234

हॉटलाइन नंबर- 1144

टूरिस्ट पुलिस- 9851289445

नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आपातकाल बैठक हुई है और राहत बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। नेपाली आर्मी हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चला रही है।

यह भी पढ़ें- रोबोटिक्स में अमेरिका को पछाड़ रहा चीन... DARPA की तकनीक से बने 'रोबोट डॉग्स', पेंटागन ने लगाए प्रतिबंध