
डिजिटल डेस्क। वैश्विक स्तर पर महामारी के रूप में तबाही मचाने के बाद कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) का एक और नया म्यूटेंट PJ.2.1 सामने आया है। कनाडा के ओंटारियो में सबसे पहले मई 2026 में दर्ज किए गए इस सब-वेरिएंट ने अब अमेरिका, यूरोपीय देशों, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और एशिया के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इसके तेजी से बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आम जनता के बीच नई लहर की संभावना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
वैज्ञानिक विश्लेषणों के अनुसार, PJ.2.1 के स्पाइक प्रोटीन में कई अहम म्यूटेशन देखे गए हैं। स्पाइक प्रोटीन ही वह माध्यम है जिससे वायरस मानव शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करता है। चिकित्सा पत्रिका ‘जर्नल ऑफ इन्फेक्शन’ में छपे प्रारंभिक अध्ययनों से स्पष्ट हुआ है कि यह स्ट्रेन मानव शरीर के ACE2 रिसेप्टर्स के साथ अपेक्षाकृत अधिक मजबूती से बाइंड (जुड़) होता है, जिसके चलते यह तेजी से फैलता है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक ऐसे पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं जो यह दर्शाते हों कि यह वैरिएंट मौजूदा टीकों से बनी एंटीबॉडीज को पूरी तरह चकमा दे सकता है या पूर्ववर्ती वेरिएंट्स से अधिक गंभीर संक्रमण पैदा करता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संगठन के अनुसार, PJ.2.1 से होने वाले लक्षण काफी हद तक मौसमी फ्लू, इन्फ्लूएंजा और सामान्य श्वसन संक्रमणों के समान हैं। लक्षणों में मुख्य रूप से शामिल हैं:
यह भी पढ़ें- रावलपिंडी में पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
यह स्ट्रेन मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने के दौरान निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों (ड्रॉपलेट्स) के जरिए फैलता है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियों पर अमल करने की सलाह दी है...