• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

कबाड़ से खरीदी पेंटिंग 13 करोड़ में बिकी, शख्स की रातों रात बदल गई किस्मत; 70 साल बाद आई दुनिया के सामने

Ajab Gajab News: करीब 70 साल से गायब गर्ट्रूड एबरक्रॉम्बी की पेंटिंग ‘Alderman Merriam's Shells’ अमेरिका के मिशिगन में एक एस्टेट सेल में सिर्फ 30 डॉलर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 12:42:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 01:46:19 PM (IST)
कबाड़ से खरीदी पेंटिंग 13 करोड़ में बिकी, शख्स की रातों रात बदल गई किस्मत; 70 साल बाद आई दुनिया के सामने
70 साल से गायब गर्ट्रूड एबरक्रॉम्बी की कलाकृति ने बनाया नया रिकॉर्ड (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पेंटिंग करीब 70 साल से लोगों की नजरों से दूर थी
  2. कलाकृति ने एबरक्रॉम्बी का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया
  3. नीलामी से पहले शिकागो की कंपनी ने रिस्टोर किया

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। अमेरिका के मिशिगन में एक एस्टेट सेल में महज 30 डॉलर में खरीदी गई पेंटिंग ने खरीदार की किस्मत बदल दी। करीब 70 साल से गायब ‘Alderman Merriam's Shells’ नाम की यह कलाकृति अब नीलामी में करीब 13 करोड़ रुपये में बिकी है। यह पेंटिंग शिकागो की मशहूर आर्टिस्ट गर्ट्रूड एबरक्रॉम्बी (Gertrude Abercrombie) की है।

रिकॉर्ड कीमत पर बिकी कलाकृति

नीलामी में मिली रकम एबरक्रॉम्बी की किसी भी पेंटिंग के लिए अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। इस तरह कलाकृति ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। नीलामी से पहले शिकागो की एक कंपनी ने पेंटिंग का रेस्टोरेशन किया था।


दिलचस्प बात यह है कि इसकी शुरुआती अनुमानित कीमत 15,000 से 2,50,000 डॉलर के बीच रखी गई थी। हालांकि अंतिम बोली इस अनुमान से कई गुना ज्यादा रही।

70 साल पहले बनाई गई थी पेंटिंग

CBS News के अनुसार, गर्ट्रूड एबरक्रॉम्बी ने यह पेंटिंग 1951 में बनाई थी। इसके बाद 1952 में इसे कलामाज़ू, मिशिगन के एक डॉक्टर को उनकी सेवा के बदले दिया गया था।

पेंटिंग को 1952 और 1953 के बीच न्यूयॉर्क, शिकागो, मिलवॉकी और इवान्स्टन में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद 1953 में शिकागो डिज़ाइन सेंटर में इसे आखिरी बार देखा गया। इसके बाद यह करीब 70 साल तक गायब रही।

रिकॉर्ड देखकर 30 डॉलर में खरीदी

कलामाज़ू में एक व्यक्ति एस्टेट सेल में विनाइल रिकॉर्ड तलाशने गया था। इसी दौरान उसकी नजर इस पेंटिंग पर पड़ी। पेंटिंग को पलटने पर पीछे एक नाम लिखा मिला, जिसे वह पहचान गया। इसके बाद उसने कलाकृति को महज 30 डॉलर में खरीद लिया।

पेंटिंग में क्या दिखाया गया?

‘Alderman Merriam's Shells’ में शिकागो के एल्डरमैन रॉबर्ट मेरियम (Alderman Robert Merriam) द्वारा इकट्ठा किए गए सीशेल्स को दिखाया गया है। मेरियम ने 1947 से 1955 तक शहर के 5वें वार्ड का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें हाइड पार्क भी शामिल था, जहां एबरक्रॉम्बी रहती थीं।

आर्ट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेंटिंग की खास लाइटिंग और सरियल एलिमेंट्स एबरक्रॉम्बी के कलात्मक विकास के एक महत्वपूर्ण दौर को दर्शाते हैं।