• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव! घुसपैठ के बाद भीषण मुठभेड़, 28 लड़ाके ढेर; सीमा पर हाई अलर्ट

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार कर पूर्वी अफगानिस्तान में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे 28 लड़...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 04:53:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 04:53:01 PM (IST)
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव! घुसपैठ के बाद भीषण मुठभेड़, 28 लड़ाके ढेर; सीमा पर हाई अलर्ट
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव

HighLights

  1. पूर्वी अफगानिस्तान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 28 लड़ाके ढेर
  2. मारे गए अधिकांश लड़ाके पूर्व अफगान सुरक्षाबल के सदस्य थे
  3. गुलिस्तान सेक्टर में गोलाबारी जारी, दोनों देशों की सेना अलर्ट पर

डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा (डूरंड लाइन) पर एक बार फिर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार कर पूर्वी अफगानिस्तान में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे 28 लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया गया है। तालिबान प्रशासन के अनुसार, मारे गए लड़ाकों में से अधिकांश पूर्व अफगान सुरक्षाबल के सदस्य थे।

गुलिस्तान सेक्टर में मुठभेड़: पाकिस्तानी सेना ने की जवाबी कार्रवाई

यह पूरी घटना डूरंड लाइन के समीप स्थित गुलिस्तान सेक्टर की है, जहां पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही थीं। पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह ऑपरेशन एक जवाबी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा था। उन्होंने दावा किया कि ये लड़ाके पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आक्रामक गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे, जिसके जवाब में बल प्रयोग किया गया।


सीमा पर गोलाबारी जारी, दोनों देशों के सैनिक अलर्ट पर

ताजा सैन्य टकराव में तालिबान के भी कई सदस्यों के मारे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार इन नियोजित हमलों के सटीक उद्देश्यों की जानकारी अभी पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, अफगान तालिबान बलों और पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी का दौर जारी है। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर तैनात दोनों देशों के सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- यूएन में गूंजा हिमालय का मुद्दा, भारत, नेपाल और चीन मिलकर बनाएंगे अर्ली वार्मिंग सिस्टम; नेपाल पीएम का आह्वान