पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जोरदार बम धमाका, 69 की मौत 169 घायल; पूरे शहर में इमरजेंसी लागू
Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़े धमाके की खबर सामने आई है। शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में हुए इस विस्फ ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 03:29:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 05:12:22 PM (IST)
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बम ब्लास्ट।HighLights
- पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बम ब्लास्ट।
- इस्लामाबाद में दहला इमामबाड़ा।
- जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला।
डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला किया गया, जिसमें 69 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 169 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और रेस्क्यू 1122 की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को फेडरल कैपिटल के पॉलीक्लिनिक अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dawn से बातचीत में एक प्रवक्ता ने बताया कि PIMS के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और सभी डॉक्टरों व स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान में खूनी संघर्ष, BLA का 'ऑपरेशन हेरोफ' फेज-2 जारी, 200 पाक सैनिकों को मारने का दावा
इस्लामाबाद में नवंबर में भी हुआ था सुसाइड ब्लास्ट
गौरतलब है कि इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट बिल्डिंग के बाहर सुसाइड ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
तीन महीने के भीतर राजधानी में दूसरी बार हुए इस धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां हमले की जांच में जुटी हुई हैं।