
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Speech in Netherlands )अपने पांच देशों के दौरे के तहत यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंच गए हैं। यहां द हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीयों के उत्साह और प्रेम की जमकर सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हेग में मिले प्यार और उत्साह को देखकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे भारत में ही किसी उत्सव का हिस्सा हों। उन्होंने कहा, “इतना प्यार और उत्साह देखकर मैं कुछ देर के लिए भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं।”
.jpg)
पीएम मोदी ने कहा कि नीदरलैंड में रह रहे भारतीय यहां के समाज और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इसके लिए भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए नीदरलैंड की जनता और सरकार का भी आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति की विशेषताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ कई संस्कृतियां समाप्त हो गईं, लेकिन भारत की परंपराएं आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।
#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, "Today, India is dreaming big... India's youth aspires to propel the country forward in the fields of AI and semiconductors... India is home to the world's third-largest startup ecosystem... Contemporary India is undergoing… pic.twitter.com/VmJLajROc9
— ANI (@ANI) May 16, 2026
उन्होंने कहा कि पीढ़ियां, देश और परिवेश बदल गए, लेकिन भारतीय परिवारों के संस्कार और अपनापन नहीं बदला। पीएम ने कहा कि भारतीय समुदाय ने अपनी भाषा और सांस्कृतिक जड़ों को कभी नहीं छोड़ा।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 16 मई 2014 को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इसी दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे और दशकों बाद देश में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ था। उन्होंने कहा कि 13 वर्षों तक मुख्यमंत्री और 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में जनता का लगातार समर्थन मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी ने इसे जनता का आशीर्वाद बताया।
#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, "12 years ago today—on May 16, 2014—the results of the Lok Sabha elections were declared. After decades, a stable government with an absolute majority was formed in India... The trust of crores of Indians does not let me… pic.twitter.com/5wrFcleSF4
— ANI (@ANI) May 16, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश अब केवल बदलाव नहीं बल्कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ और सबसे तेज बनना चाहता है।
उन्होंने भारत के युवाओं की आकांक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। पीएम मोदी ने हाल ही में भारत में आयोजित AI समिट और सफल जी-20 समिट का भी उल्लेख किया।