• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

'अरे चायवाला...' मेलबर्न में PM मोदी के ये बोलते ही तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज भी हंस पड़े, Video Viral

PM Modi Melbourne Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में प्रवास...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 05:06:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 05:14:56 PM (IST)
'अरे चायवाला...' मेलबर्न में PM मोदी के ये बोलते ही तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज भी हंस पड़े, Video Viral
पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज भी मौजूद रहे (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पीएम मोदी का पिछले 12 वर्षों में यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है
  2. पीएम ने भारतीय समुदाय की तुलना दूध में घुली चीनी से की
  3. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताया

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में प्रवासी भारतीय समुदाय के एक विशाल कार्यक्रम को संबोधित (PM Modi in Melbourne) किया। इस भव्य समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लगातार मजबूत होते रणनीतिक व सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को इस ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचाने में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान वहां रह रहे भारतीय समुदाय का रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रवासियों की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपनी कड़ी मेहनत से ऑस्ट्रेलिया की प्रगति में चार चांद लगा रहे हैं।


naidunia_image

दौरे की लगाई 'हैट-ट्रिक', मेलबर्न में 'फ्लैट व्हाइट कॉफी' की इच्छा

स्टेडियम में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह 'हाउसफुल' और 'ब्लॉकबस्टर' करार दिया। उन्होंने प्रवासियों को याद दिलाया कि पिछले 12 वर्षों की अवधि में यह उनकी तीसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा है, जिसे उन्होंने एक प्रकार की 'हैट-ट्रिक' बताया।

naidunia_image

पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले वे सिडनी में दो बार भारतीय समुदाय से मिल चुके थे, लेकिन इस बार वे विशेष रूप से मेलबर्न के लोगों से रूबरू होने और उनके साथ यहां की प्रसिद्ध 'फ्लैट व्हाइट कॉफी' का लुत्फ उठाने का इंतजार कर रहे थे। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने पारंपरिक भू-स्वामियों और उनकी पीढ़ियों के प्रति सम्मान भी प्रकट किया।

'चायवाला' बोलते ही गूंज उठे मोदी-मोदी के नारे

भाषण के दौरान एक बेहद दिलचस्प और भावुक पल तब आया जब प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति और प्रवासियों के मिलनसार स्वभाव का जिक्र किया। उन्होंने प्रवासियों की तुलना दूध और चीनी के अटूट रिश्ते से करते हुए कहा कि जिस तरह चीनी दूध में मिलकर उसकी मिठास बढ़ा देती है, ठीक वैसे ही भारतीय पूरी दुनिया में अपने प्रेम का रंग घोल देते हैं।

उन्होंने मजाकिया और आत्मीय लहजे में कहा कि भले ही ऑस्ट्रेलिया में घर पर दूध स्थानीय आता हो, लेकिन सुबह की चाय विशुद्ध भारतीय अंदाज में ही बनती है। इसके तुरंत बाद जैसे ही पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए 'अरे चायवाला...' शब्द का उच्चारण किया, वैसे ही पूरा स्टेडियम 'मोदी-मोदी' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। प्रवासियों का उत्साह इतना चरम पर था कि नारों की गूंज के कारण पीएम को कुछ पल के लिए अपना वाक्य बीच में ही रोकना पड़ा।

VIDEO | Melbourne, Australia: "We Indians are like sugar in milk, they make it sweeter. Wherever we go, spread love and goodwill. The milk in your homes may be Australian, but the tea is Indian," says Prime Minister Narendra Modi, as the crowd erupts in chants of "Modi, Modi"… pic.twitter.com/ctU3LBJkV4

— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026

अहमदाबाद से मेलबर्न तक पीएम अल्बानीज की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम अल्बानीज सिडनी के कार्यक्रमों में भी साथ थे और आज मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस सफर को पूरा किया है। पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम वाले शहर (अहमदाबाद) से लेकर मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान तक दोनों नेताओं की साझा मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम अल्बानीज जब भी बोलते हैं, वे भारतीयों का दिल और दिमाग जीत लेते हैं।

21वीं सदी का भारत बढ़ रहा विकास की ओर

पीएम मोदी ने प्रवासियों को भारत की विकास यात्रा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि वे भली-भांति जानते हैं कि सुदूर ऑस्ट्रेलिया में रहने के बाद भी प्रवासियों की एक नजर हमेशा अपनी मातृभूमि पर टिकी रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आज 21वीं सदी का भारत एक पूरी तरह से 'विकसित भारत' बनने के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें प्रवासियों का समर्थन एक बड़ी ताकत है।