• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

168 बच्चों की मौत का बदला लेने की तैयारी? ईरान ने दो अमेरिकी अफसरों को दी धमकी, कहा- ढूंढकर निकालेंगे

दक्षिण अफ्रीका में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इन अधिकारियों पर फरवरी के संघर्ष के दौरान मिनाब के एक स्कूल पर हुए हमले का आरोप लगाया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:00:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:00:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
168 बच्चों की मौत का बदला लेने की तैयारी? ईरान ने दो अमेरिकी अफसरों को दी धमकी, कहा- ढूंढकर निकालेंगे
ईरान ने अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को धमकी दी। (फोटो क्रेडिट- @IraninSA, 29 मार्च 2026)

HighLights

  1. ईरान ने दी अमेरिकी नौसेना के दो अफसरों को धमकी
  2. 168 बच्चों की मौत का बदला लेने की तैयारी में ईरान
  3. अधिकारियों की तस्वीर साझा कर लिखा- ढूंढ निकालेंगे

डिजिटल डेस्क। ईरान की ओर से अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को खुली धमकी दी गई है। दक्षिण अफ्रीका में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इन अधिकारियों पर फरवरी के संघर्ष के दौरान मिनाब के एक स्कूल पर हुए हमले का आरोप लगाया है। ईरान के अनुसार इस हमले में 168 लोगों की जान गई थी।

चार शब्दों की चेतावनी

दूतावास ने करीब आठ महीने पहले की अपनी एक पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए लिखा, 'हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे।' उसने जिन दो अधिकारियों का नाम लिया, वे हैं USS स्प्रांस के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर ली आर टेट और उसी युद्धपोत के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर जेफ्री ई यॉर्क। 29 मार्च की मूल पोस्ट में दूतावास ने इन्हें 'अपराधी' बताते हुए दावा किया था कि इन्होंने तीन बार टोमाहॉक मिसाइलें दागने का आदेश दिया था।


मिनाब के स्कूल पर हमले का दावा

खबर के अनुसार, फरवरी में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध की शुरुआत के समय एक अमेरिकी मिसाइल मिनाब के शजरे तैय्यबेह स्कूल पर गिरी थी। इसमें कम से कम 168 लोग मारे गए, जिनमें 123 बच्चे थे। यह जानकारी ईरानी पक्ष के बयान पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, पूर्व IPL चेयरमैन ने तस्वीरें साझा कर लिखा- यह मेरे लिए गर्व का पल

ट्रंप की चेतावनी के बाद आई धमकी

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने तेहरान को अमेरिकी अधिकारियों पर हमला न करने को कहा था। एक हालिया इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि अगर किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की हत्या हुई तो ईरान का अस्तित्व ज्यादा समय तक नहीं बचेगा।

बेसेंट को सैन्य अड्डे पर शिफ्ट किया गया

इस बीच खबर में कहा गया है कि तेहरान से जुड़ी लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के कारण अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट को वाशिंगटन के उनके आवास से हटाकर एक सैन्य अड्डे पर ले जाया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।