पाकिस्तान में अब सस्ता होगा सैनिटरी पैड, बजट में रखा प्रस्ताव, महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत
पाकिस्तान सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार नियोजन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत सैनिटरी पैड और गर्भनिरोधक प्रोडक्ट्स...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 01:53:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 02:46:06 PM (IST)
पाकिस्तान में अब सस्ता होगा सैनिटरी पैड (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- सैनिटरी पैड और गर्भनिरोधक पर 18% टैक्स हटाएगा पाकिस्तान
- सरकार के इस फैसले से महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत
- गरीब महिलाओं के लिए अब सैनिटरी पैड खरीदना होगा आसान
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार नियोजन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। पिछले हफ्ते पेश किए गए नए बजट में सरकार ने सैनिटरी पैड और गर्भनिरोधक प्रोडक्ट्स पर लगने वाले 18% सेल्स टैक्स को पूरी तरह खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।
देश के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के अनुसार, सैनिटरी प्रोडक्ट्स महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक भागीदारी के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके साथ ही, उन्होंने तेजी से बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए कहा कि पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा आबादी वाला देश बन चुका है, इसलिए परिवार नियोजन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
सिर्फ 12% महिलाएं ही कर पाती हैं पैड का इस्तेमाल
यूनिसेफ (UNICEF) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में केवल 12% महिलाएं और लड़कियां ही बाजार में मिलने वाले सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल कर पाती हैं। वहां की एक बड़ी आबादी आज भी पीरियड्स के दौरान कपड़े या अन्य असुरक्षित घरेलू विकल्पों पर निर्भर है।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि विभिन्न स्थानीय टैक्सों और शुल्कों को मिलाकर महिलाओं को इन जरूरी चीजों पर लगभग 40% तक अतिरिक्त टैक्स चुकाना पड़ता है, जिसका सबसे बुरा असर गरीब महिलाओं पर होता है।
कमाई का एक-तिहाई हिस्सा पैड्स पर खर्च
विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान की करीब 45% आबादी अत्यधिक गरीबी में जी रही है, जिनकी दैनिक कमाई 1,175 पाकिस्तानी रुपए से भी कम है। ऐसे में महज 10 सैनिटरी पैड के एक पैकेट की औसत कीमत ही एक गरीब व्यक्ति की एक दिन की कमाई के एक-तिहाई हिस्से से भी ज्यादा होती है।