• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

दुनिया देखेगी भारत की ताकत... मिस्र पहुंची IAF की 'सारंग' टीम, 'ध्रुव' हेलीकॉप्टरों से दिखाएगी हैरतअंगेज हवाई करतब

भारतीय वायु सेना (IAF) की प्रसिद्ध 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मिस्र के प्रतिष्ठित अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो के द्वितीय संस्करण में भाग लेने के ल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 02:39:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 02:39:42 PM (IST)
दुनिया देखेगी भारत की ताकत... मिस्र पहुंची IAF की 'सारंग' टीम, 'ध्रुव' हेलीकॉप्टरों से दिखाएगी हैरतअंगेज हवाई करतब
मिस्र के एयर शो में कौशल का प्रदर्शन करेंगे भारतीय पायलट। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. 8 से 10 सितंबर तक मिस्र में गूंजेगा स्वदेशी ध्रुव का दम
  2. अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगा भारत का एयरोस्पेस सामर्थ्य
  3. मिस्र के एयर शो में कौशल का प्रदर्शन करेंगे भारतीय पायलट

डिजिटल डेस्क। भारतीय वायु सेना (IAF) की प्रसिद्ध 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मिस्र के प्रतिष्ठित अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो के द्वितीय संस्करण में भाग लेने के लिए पहुंच चुकी है। 8 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस वैश्विक आयोजन में भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलट अपने अद्भुत प्रदर्शन से दुनिया भर के दर्शकों को अचंभित करेंगे।

'डॉल्फिन लीप' और 'स्पॉट स्टॉल टर्न' से बांधेंगे समां

रक्षा मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, यह एयर शो भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलटों की दक्षता के साथ-साथ देश की स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमताओं का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करेगा। इस आयोजन के दौरान सारंग टीम अपना मशहूर 'डॉल्फिन लीप' और हाल ही में शामिल किया गया नया 'स्पॉट स्टॉल टर्न' जैसे जोखिम भरे और जटिल हवाई करतब प्रस्तुत करेगी। इस अंतरराष्ट्रीय एयर शो में दुनिया भर की प्रमुख वायु सेनाओं के प्रतिनिधि, रक्षा विशेषज्ञ और विमानन प्रेमी एकत्र हो रहे हैं।


5 हेलीकॉप्टरों से एरोबेटिक्स करने वाली विश्व की एकमात्र टीम

भारत में निर्मित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) 'ध्रुव' से संचालित होने वाली सारंग टीम विश्व की इकलौती ऐसी एरोबेटिक टीम है, जो 5 हेलीकॉप्टरों के साथ एक साथ जटिल फॉर्मेशन में हवाई प्रदर्शन करती है। यह टीम अत्यंत कम दूरी पर एक साथ सटीक उड़ानों, कठिन फॉर्मेशन और तालमेल के साथ किए जाने वाले जोखिम भरे पैंतरों के लिए वैश्विक स्तर पर जानी जाती है।

यह भी पढ़ें- विश्व फिजियोथैरेपी दिवस: कमर दर्द, पेट की मांसपेशियों की कमजोरी, पेल्विक फ्लोर को हल्‍के में ना लें

भारत-मिस्र रक्षा संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

सारंग टीम का यह प्रदर्शन भारतीय पायलटों के असाधारण अनुशासन, एकाग्रता और भारत के उन्नत रक्षा-विमानन उद्योग की क्षमताओं को रेखांकित करता है। इस वैश्विक आयोजन में भारतीय वायु सेना की सहभागिता केवल एक रणनीतिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय सैन्य व रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।