अमेरिका में चीन से आई ‘साइलेंट किलर चींटी’ का खतरा बढ़ा, 20 राज्यों में अलर्ट
अमेरिका में एक खतरनाक विदेशी चींटी प्रजाति एशियन नीडल एंट के तेजी से फैलने से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 06 May 2026 01:54:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 01:57:12 PM (IST)
अमेरिका में चीन से आई ‘साइलेंट किलर चींटी’ का खतरा बढ़ा, 20 राज्यों में अलर्ट। प्रतीकात्मक फोटो AI से बनाई गई है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में एक खतरनाक विदेशी चींटी प्रजाति एशियन नीडल एंट के तेजी से फैलने से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। चीन से आई यह छोटी, गहरे भूरे से काले रंग की चींटी अब देश के कम से कम 20 राज्यों में फैल चुकी है, जिसके बाद कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
प्रभावित राज्यों में फ्लोरिडा, जॉर्जिया, टेक्सास, न्यूयॉर्क और पेंसिल्वेनिया के साथ-साथ मैसाचुसेट्स और विस्कॉन्सिन जैसे उत्तरी क्षेत्र भी शामिल हैं।
यह प्रजाति अमेरिका में करीब 90 साल पहले भी दर्ज की गई थी
हालांकि यह प्रजाति अमेरिका में करीब 90 साल पहले भी दर्ज की गई थी, लेकिन हाल के वर्षों में इसकी संख्या में तेज वृद्धि देखी गई है। यह चींटी आम चींटियों की तरह टीले (एंथिल) नहीं बनाती, बल्कि पत्तों के ढेर, सड़ी लकड़ी और जंगलों में छिपकर रहती है। इसी वजह से लोगों का अनजाने में इसके संपर्क में आना आसान हो जाता है।
डंक से तेज दर्द, एलर्जी वालों के लिए गंभीर खतरा
एशियन नीडल एंट का डंक बेहद दर्दनाक होता है, जो कई घंटों तक बना रह सकता है और कभी-कभी आसपास के हिस्सों में भी फैल जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जिन लोगों को एलर्जी होती है, उनमें यह डंक ‘एनाफिलेक्सिस’ जैसी गंभीर और जानलेवा प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है।
आक्रामक नहीं, फिर भी सतर्कता जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि यह चींटी स्वभाव से आक्रामक नहीं होती और केवल खतरा महसूस होने पर ही डंक मारती है। हालांकि यह फायर एंट्स जितना बड़ा खतरा नहीं है, फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है।
इसकी सूई जैसी डंक कपड़ों को भी भेद सकती है। कीट वैज्ञानिक बेनोइट गुएनार्ड के अनुसार, इसका डंक ऐसा महसूस होता है मानो शरीर में सीधे सुई चुभा दी गई हो।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में भारतीय मूल की मीनू बत्रा रिहा, 35 साल से रह रहीं अमेरिका में, कहा- मेरे साथ अपराधी जैसा बर्ताव हुआ
बाहर काम करने वालों को दस्ताने पहनने की सलाह
अमेरिकी कृषि विभाग ने लोगों, खासकर बाहर काम करने वालों को दस्ताने पहनने और ऐसी चींटियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, अन्य विदेशी प्रजातियों की तरह यह चींटी अब अमेरिका में स्थायी रूप से स्थापित हो चुकी है।