Kim Jong Un के परिवार में क्लेश! अब बहन या बेटी, किसके सिर सजेगा उत्तर कोरिया का ताज?
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) की ताजा रिपोर्ट ने दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, किम की बेटी किम ज ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 04:08:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 05:27:28 PM (IST)
Kim Jong Un के परिवार में क्लेश!HighLights
- 13 साल की बेटी किम जू ए बन सकती है उत्तर कोरिया की अगली तानाशाह
- शक्तिशाली आंटी किम यो जोंग दे सकती हैं अपनी भतीजी को कड़ी टक्कर
- सत्ता के लिए चाचा और भाई की हत्या करने वाला परिवार गृह क्लेश की ओर
डिजिटल डेस्क। परमाणु हथियारों की धौंस दिखाने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के परिवार में आने वाले समय में 'गृह क्लेश' देखने को मिल सकता है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) की ताजा रिपोर्ट ने दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, किम की बेटी किम जू ए अपने पिता की उत्तराधिकारी बनने के बेहद करीब है, जो भविष्य में उन्हें उनकी शक्तिशाली आंटी किम यो जोंग के खिलाफ खड़ा कर सकता है।
13 वर्षीय किम जू ए: तानाशाह की आधिकारिक वारिस?
दक्षिण कोरियाई जासूसी एजेंसी के मुताबिक, किम जोंग उन की बेटी जू ए, जिसकी उम्र महज 13 वर्ष है, को आधिकारिक तौर पर देश की अगली नेता घोषित करने की तैयारी चल रही है।
- अहम मोड़: इस महीने के अंत में उत्तर कोरिया की एक बड़ी पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किम इस मंच से अपनी बेटी की भूमिका को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
- सार्वजनिक उपस्थिति: जू ए पहली बार नवंबर 2022 में मिसाइल टेस्ट के दौरान दुनिया के सामने आई थी। तब से वह सैन्य परेडों और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं (जैसे पिछले साल बीजिंग यात्रा) में अपने पिता के साथ साये की तरह नजर आ रही हैं।
आंटी किम यो जोंग से मिल सकती है कड़ी चुनौती
किम जू ए की राह में सबसे बड़ा रोड़ा उनकी आंटी और किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग मानी जा रही हैं।
- पावर सेंटर: किम यो को वर्तमान में उत्तर कोरिया का दूसरा सबसे ताकतवर चेहरा माना जाता है। वह वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमेटी में बेहद वरिष्ठ पद पर हैं और उन्हें सेना का मजबूत समर्थन हासिल है।
- खौफनाक छवि: अपनी तीखी बयानबाजी और सख्त तेवरों के लिए जानी जाने वाली किम यो की पकड़ प्रशासन पर बहुत गहरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि सत्ता की इस दौड़ में वह आसानी से पीछे नहीं हटेंगी, जिससे भविष्य में खूनी संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है।
क्रूरता का पारिवारिक इतिहास: चाचा और भाई को नहीं बख्शा
उत्तर कोरिया में सत्ता के लिए अपनों का खून बहाना कोई नई बात नहीं है। किम जोंग उन का अपना इतिहास बेहद क्रूर रहा है...
- चाचा की हत्या: 2013 में किम ने अपने ही चाचा और मार्गदर्शक जांग सोंग थाएक को 'देशद्रोह' के आरोप में मौत की सजा दे दी थी।
- सौतेले भाई का अंत: 2017 में मलेशिया के एयरपोर्ट पर किम के सौतेले भाई किम जोंग नम की रासायनिक हमले (VX nerve agent) के जरिए हत्या कर दी गई थी, जिन्हें कभी सत्ता का वारिस माना जाता था।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर-चंबल में अचानक बढ़ी गर्मी का गेहूं की फसल पर असर पड़ने की आशंका, किसान परेशान