ट्रंप का सनसनीखेज दावा: "ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मौत", अमेरिकी हमलों में रक्षा ढांचा भी तबाह
Donald Trump ने एक बार फिर Iran के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की मौत का दावा किया है। चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 03:03:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 03:03:50 PM (IST)
ट्रंप का सनसनीखेज दावाHighLights
- ट्रंप का दावा: ईरान के नए सुप्रीम लीडर की मौत
- अमेरिकी हमलों से ईरान का रक्षा ढांचा बुरी तरह प्रभावित
- नेतृत्व को लेकर ईरान में बढ़ी अनिश्चितता
डिजिटल डेस्क। Donald Trump ने एक बार फिर Iran के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की मौत का दावा किया है। मियामी में आयोजित Future Investment Initiative Priority Summit को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य हमलों ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व और रक्षा ढांचे को पूरी तरह तबाह कर दिया है।
ट्रंप के अनुसार, इन हमलों में मोजतबा खामेनेई की भी मौत हो गई, जिससे ईरान नेतृत्व संकट में घिर गया है। उन्होंने कहा कि देश का शीर्ष नेतृत्व अब लगभग खत्म हो चुका है और सत्ता को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
पहले भी उठा चुके हैं सवाल
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा दावा किया हो। इससे पहले 16 मार्च को भी उन्होंने कहा था कि मोजतबा खामेनेई लंबे समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं, जिससे उनकी स्थिति को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
नेतृत्व परिवर्तन के बाद बढ़ी अटकलें
गौरतलब है कि Ali Khamenei के निधन के बाद 28 फरवरी को मोजतबा खामेनेई को उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि, उसके बाद से उनका सार्वजनिक रूप से सामने न आना कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है।
अमेरिकी हमलों पर ट्रंप का बड़ा बयान
अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान की सैन्य ताकत को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। उनके मुताबिक, ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है, वायुसेना कमजोर पड़ गई है और उसकी एयर डिफेंस व संचार प्रणाली भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ईरान के हथियार भंडार, मिसाइल और ड्रोन निर्माण केंद्रों को बड़े स्तर पर निशाना बना रहा है, जिससे उसके रक्षा ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें- अत्याधुनिक हथियारों के सामने ड्रोन और माइंस बने बड़ी आफत, जानें कैसे सुपरपावर अमेरिका-इजरायल पर भारी पड़ रहा ईरान