ट्रंप का 'ऑपरेशन ईरान' शुरू! डेडलाइन खत्म होते ही आसमान से बरसी आग, खार्ग द्वीप और कोम में भारी तबाही
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी के बाद मंगलवार को डेडलाइन खत्म होते ही ईरान पर चौतरफा हमले शुरू हो गए हैं। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 05:51:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 05:51:28 PM (IST)
ट्रंप का 'ऑपरेशन ईरान'HighLights
- ट्रंप की डेडलाइन खत्म होते ही अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किए भीषण हमले
- खार्ग द्वीप के तेल टर्मिनल और कोम शहर के पुलों को मिसाइलों से उड़ाया
- मशहद में रेल सेवाएं बंद, IDF ने दर्जनों बुनियादी ढांचे नष्ट करने का दावा किया
डिजिटल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी के बाद मंगलवार को डेडलाइन खत्म होते ही ईरान पर चौतरफा हमले शुरू हो गए हैं। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई शहरों और रणनीतिक द्वीपों पर मिसाइलें बरसाई हैं। तेहरान और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर जारी तनातनी अब पूर्ण युद्ध में तब्दील होती दिख रही है।
खार्ग द्वीप पर भीषण बमबारी
मेहर न्यूज के अनुसार, ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल टर्मिनल खार्ग द्वीप (Kharg Island) को अमेरिका और इजरायल ने अपना मुख्य निशाना बनाया है। यहां कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। चूंकि ईरान का अधिकांश कच्चा तेल इसी द्वीप से निर्यात होता है, इसलिए इसे निशाना बनाना ईरानी अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने जैसा है।
कोम और मशहद में कोहराम: पुल और रेल सेवाएं ठप
ईरान के भीतर घुसकर किए गए हमलों ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है...
- कोम (Qom): गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने पुष्टि की है कि शहर के बाहर स्थित एक रणनीतिक पुल और संचार लाइनों पर मिसाइल हमला किया गया है।
- मशहद (Mashhad): इजरायली चेतावनी के बाद मशहद के गवर्नर ने केंद्रीय रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी रेल सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है।
इजरायली सेना (IDF) का दावा: 'दर्जनों ठिकाने नष्ट'
इजरायली रक्षा बल (IDF) ने मंगलवार शाम बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ईरान भर में 'दर्जनों बुनियादी ढांचों' को निशाना बनाते हुए हमलों का पहला बड़ा दौर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। आईडीएफ के अनुसार, ये सभी ठिकाने सीधे तौर पर ईरानी शासन और सैन्य संचालन से जुड़े थे।
ट्रंप की वह 'खतरनाक' डेडलाइन
यह हमला ठीक उसी समय शुरू हुआ जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई डेडलाइन खत्म हो रही थी। ट्रंप ने दोटूक धमकी दी थी... "अगर तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला, तो ईरान में कुछ भी सुरक्षित नहीं बचेगा। न पावर प्लांट बचेंगे, न पुल। ईरान एक ही रात में खत्म हो जाएगा।"