• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

‘एहसान नहीं, बस एक मौका चाहिए’, न प्रिंटर न कंप्यूटर, नीले पेन से लिखे रिज्यूमे ने बदली 19 साल के युवक की जिंदगी; सोशल मीडिया पर वायरल

गरीबी और तंगी से जूझ रहे 19 वर्षीय लुकास गैब्रिएल दा सिल्वा ने बिना किसी कंप्यूटर या प्रिंटर के हाथ से अपना बायोडाटा तैयार किया।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 02:40:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 03:04:02 PM (IST)
‘एहसान नहीं, बस एक मौका चाहिए’, न प्रिंटर न कंप्यूटर, नीले पेन से लिखे रिज्यूमे ने बदली 19 साल के युवक की जिंदगी; सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने कंपनियों से नौकरी देने की अपील की (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. नीले पेन से कागज पर लिखा गया बायोडाटा हुआ वायरल
  2. 19 वर्षीय लुकास गैब्रिएल दा सिल्वा की कहानी ने छुआ दिल
  3. कबाड़ इकट्ठा कर मां और छोटे भाई-बहनों को संभालता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि कठिन परिस्थितियां ही इंसान के असली जज़्बे की परीक्षा लेती हैं। ब्राजिल के 19 साल के लुकास गैब्रिएल दा सिल्वा (Lucas Gabriel da Silva) ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। लुकास के पास न तो कंप्यूटर था और न ही प्रिंटर, लेकिन उसने एक सादे कागज पर नीले पेन से हाथ से ही अपना बायोडाटा लिख डाला। इसमें कोई बड़ी डिग्रियां दर्ज नहीं थीं, बल्कि उसकी जिदगी के वास्तविक संघर्ष की दास्तान थी।

कबाड़ चुनकर चलाता है परिवार का खर्च

Planlea की रिपोर्ट के अनुसार, लुकास हर सुबह जल्दी उठकर कबाड़ और रिसाइकल होने वाला सामान बटोरने निकल पड़ता है। इसी मेहनत से उसके घर का गुज़र-बसर होता है। वह अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों के साथ एक छोटे से मकान में रहता है। बचपन में ही पिता के छोड़ जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई थी।


‘एहसान नहीं, सिर्फ काम का मौका चाहिए’

आर्थिक तंगी के कारण लुकास ने कई रातें बिना खाए गुज़ारी हैं। कई बार हताशा भी हुई, मगर उसने हार नहीं मानी। उसका एकमात्र सपना ईमानदारी से काम करना, अपनी पढ़ाई पूरी करना और अपनी मां का नाम रोशन करना है। उसने अपने वायरल रिज्यूमे में साफ लिखा है कि वह किसी से मदद या एहसान नहीं चाहता, बल्कि अपनी काबिलियत साबित करने के लिए सिर्फ एक मौका मांग रहा है। उसकी इसी ईमानदारी ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को प्रभावित किया है और लोग कंपनियों से उसे रोजगार देने की गुजारिश कर रहे हैं।