ईरान को मिल रहा 'होम ग्राउंड' एडवांटेज, क्यों होर्मुज स्ट्रेट में बेबस नजर आ रहा अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश?
पिछले चार हफ्तों से होर्मुज स्ट्रेट में गतिरोध जारी है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप कूटनीतिक समाधान और अतिरिक्त सैन्य तैनाती का दावा ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 02:01:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 02:01:26 PM (IST)
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को चकमा दे रहा ईरानHighLights
- होर्मुज स्ट्रेट में पिछड़ता दिख रहा है अमेरिका
- ईरान के मोबाइल लॉन्चर्स को ट्रैक करना मुश्किल
- ईरान 'शाहिद' जैसे अटैक ड्रोन्स का उपयोग कर रहा
डिजिटल डेस्क। पिछले चार हफ्तों से होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में जारी गतिरोध ने वैश्विक तेल बाजारों में खलबली मचा दी है। दुनिया के लगभग 20% कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और उर्वरकों की आपूर्ति करने वाला यह संकरा मार्ग ईरान की धमकियों और जहाजों पर हमलों के कारण लगभग ठप पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जहां एक ओर कूटनीतिक समाधान और अतिरिक्त सैन्य तैनाती का दावा कर रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत में ईरान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
क्या अमेरिका पर भारी पड़ रहा ईरान
ईरान की सबसे बड़ी ताकत उसकी लंबी और जटिल तटरेखा है। यहां की पहाड़ियां, तंग घाटियां और छोटे द्वीप 'एंटी-शिप मिसाइल लॉन्चर्स' को छिपाने के लिए प्राकृतिक ढाल प्रदान करते हैं। इन मोबाइल लॉन्चर्स को रडार या सैटेलाइट से ट्रैक करना बेहद मुश्किल है, जिससे अमेरिका जैसी आधुनिक नौसेना के लिए इन्हें तबाह करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचा रहा ईरान
ईरान सीधे टकराव के बजाय अपरंपरागत रणनीतियों का सहारा ले रहा है, जिसमें वह अमेरिका को भारी वित्तीय और रणनीतिक नुकसान पहुंचा रहा है। ईरान 'शाहिद' जैसे कम लागत वाले अटैक ड्रोन्स का उपयोग कर रहा है। विडंबना यह है कि इन सस्ते ड्रोन्स को गिराने के लिए अमेरिका को करोड़ों डॉलर की महंगी मिसाइलें दागनी पड़ रही हैं।
किसी के लिए भी काल बन सकती है समुद्री सुरंगें
छोटी नावों के जरिए गुपचुप तरीके से बिछाई गई समुद्री सुरंगें (Sea Mines) किसी भी टैंकर के लिए काल साबित हो सकती हैं। साथ ही, ईरान की छोटी 'मिजेट सबमरीन्स' और 'विस्फोटक ड्रोन बोट्स' विशालकाय जहाजों को पल भर में तबाह करने में सक्षम हैं।